कंवरिया वाहन के धक्के से बालक की मौत
मुंगेर। असरगंज थाना क्षेत्र के शाहकुंड मोड़ के समीप कांवरिया वाहन के धक्के से एक मासूम की घटना स्थल प
मुंगेर। असरगंज थाना क्षेत्र के शाहकुंड मोड़ के समीप कांवरिया वाहन के धक्के से एक मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटनास्थल पर पहुंचे असरगंज थाना प्रभारी ने घटना स्थल से वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन प्रारंभ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी विनोद मालाकार का 14 वर्षीय पुत्र अमित कुमार कांवरिया पथ के शिवम होटल में मजदूर का काम करता था। जब वह अपनी साईकिल से घर की ओर से होटल जा रहा था उसी समय शाहकुंड मोड़ के समीप देवघर की ओर जा रहे एक कावरिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही बालक की मौत हो गई। वाहन के पीछे नवयुवक कांवरिया संघ कदमा, राजेपुर, थाना पूर्वी चम्पारण का बैनर लगा हुआ है। वहीं वाहन चालक भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां बार-बार अपने बेटे की लाश से चिपक कर बेहोश हो जा रही थी।