ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मुंगेर। सावन का महीना प्रारंभ हो चुका है। सावन के महीने में शिव की अराधना का विशेष महत्व है। आज से श
मुंगेर। सावन का महीना प्रारंभ हो चुका है। सावन के महीने में शिव की अराधना का विशेष महत्व है। आज से शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। क्षेत्र के सभी शिवालयों को पूरी तरह सजाया-संवारा जा रहा है। छोटी लगमा, शिवकुंड, चांदटोला, बाहाचौकी, सुंदरपुर व दुर्गापुर गांव में शिव मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। एनएच पर से लाखों की संख्या में कांवरियां देवघर जा रहे हैं। बाबा मंदिरों में भोलेनाथ के भजन गुंजने लगे हैं।
क्या कहते हैं पंडित : दुर्गापुर के पंडित रामप्रताप मिश्रा ने सावन मास को उतम मास कहा जाता है। इस माह चार सोमवार होगें। भगवान शिव को गंगा जल अतिप्रिय हैं। गंगा जल में बेल पत्र पत्र डालकर शिव¨लग पर जलाभिषेक करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। तीन दलों के बेलपत्र पत्र चढ़ाने से तीन जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। जलाभिषेक करने वालों को अश्वमेघ यज्ञ करने का फल मिलता है।