Move to Jagran APP

मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

मुंगेर। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। यह तारापुर अनुमंडल क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि इस मार्ग

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:30 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:30 PM (IST)
मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

मुंगेर। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। यह तारापुर अनुमंडल क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि इस मार्ग से श्रावणी मेला में लाखों कांवरिया प्रतिदिन सुलतांनगंज अजगैबी नाथ घाट से कांवर में जल भर कर पैदल बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करने देवघर जाते हैं। उनकी सेवा करना हम अनुमंडल वासियों का पहला कर्तव्य बनता है। यह बातें अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर शैलेंद्र कुमार भारती ने शनिवार को संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित टोला सेवकों की बैठक में कही। ज्ञातव्य हो कि शनिवार को विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का शुभआरंभ हो चुका है। प्रशासन पुरी मुस्तैदी के साथ मेला के सफल संचालन में लगा हुआ है। शनिवार को प्रखंड के टोला सेवकों को संबोधित करते हुए एसडीपीओ श्री सिंह ने कहा कि आप सभी समाज में शिक्षा का अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। अगर एक माह में अपनी सेवा अवधि के बाद तीन चार घंटे का समय विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में देते हैं, तो इन्हें सेवा का फल और इश्वार की भक्ती मिलेगी। वहीं भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता तारापुर पुष्पेश कुमार ने टोला सेवकों को विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में निस्वार्थ भाव से कावरियों की सेवा करने की सलाह दी। अनुमंडल पदाधिकारी ने टोला सेवकों को संबोधित करते हुऐ कहा कि ऐसे बच्चों की पहचान कर उसके अभिवावकों केा जागरूक करना होगा। वहीं, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कि टोला सेवक टीम बना कर कांवरिया पथ में पहुंच कर कांवरियों की स्थिति को जाने। कांवरिया पथ में शिविर लगाए गए हैं। किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आपूर्ति पदाधिकारी कमल जायसवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.