महर्षी वेदव्यास की जयंती मनी
संवाद सूत्र, मुंगेर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर में महर्षि वेदव्यास की
संवाद सूत्र, मुंगेर : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर बेकापुर में महर्षि वेदव्यास की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का उद्घाटन प्रधानाचार्य संजीव पाठक एवं गणपत साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणपत साह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे भैया एवं बहनों के लिए यह दिन बहुत ही खास महत्व का है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से गुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने की सलाह दी। प्रधानाचार्य संजीव पाठक ने कहा कि हर शिष्य के निर्माण में एक गुरु की अहम भूमिका होती है। मौके पर बेबी, आदर्श, शालू रानी, खुशी आर्य, रिषिका राज, अदिति संगम आदि उपस्थित थे। सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज के सभागार में महर्षि वेदव्यास जयंती समारोह का प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा एवं श्रेत्रीय बालिका प्रमुख कीर्ति रश्मि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित छात्र समूह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा गुरु कृपा से सामान्य मानव भी देवतुल्य हो जाता है। गुरु शिष्यों के जीवन का अंधकारों से दूर कर परम तत्व की अनुभूति कराते हैं। आचार्य गोपाल कृष्ण ने कहा कि गुरु सत्य और असत्य का बोध कराते हैं। जिससे व्यक्ति के अंदर विवेक का विकास होता है। गुरु एवं शिष्य का संबंध सांसारिक नहीं अपितु आध्यात्मिक होता है। प्रभाकर झा ने गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। मौके पर सच्चिदानंद चौधरी, विधान कुमार, श्रेयसी, भारती, स्वाति, नेहा, साक्षी, दीपशिखा आदि उपस्थित थे।