भोजपुर का हथियार तस्कर मुंगेर में गिरफ्तार
मुंगेर। नयारामनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भोजपुर के हथियार तस्कर को 7.65 एम
मुंगेर। नयारामनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भोजपुर के हथियार तस्कर को 7.65 एमएम के दो पिस्टल के साथ धर दबोचा। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध हथियारों की तस्करी की गुप्त सूचना पर मुफस्सिल इंस्पेक्टर रघुवंश प्रसाद ¨सह के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित कर छापामारी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद मुफस्सिल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में नयारामनगर थानाध्यक्ष पल्लव कुमार, एएसआई दिनेश्वर दास और सैप जवानों ने जानकीनगर में छापामारी कर भोजपुर जिला के शाहपुर निवासी रामकृष्ण ¨सह को 7.65 एमएम का दो पिस्टल और दो अतिरिक्त पिस्टल मैगजीन के साथ धर दबोचा। इस दौरान लाल रंग का पल्सर बाइक बीआर 08सी 0689 को बरामद कर लिया। इंस्पेक्टर रघुवंश प्रसाद ¨सह ने कहा कि पूछताछ के दौरान रामकृष्ण ¨सह ने बताया कि उसने जानकीनगर निवासी रोहित कुमार से 12-12 हजार में दो पिस्टल की खरीद की। मुंगेर से बारह हजार में पिस्टल खरीदने के बाद रामकृष्ण भोजपुर में 16 हजार में बेच देता था। इससे पहले भी वह मुंगेर से पिस्टल खरीद कर ले जा चुका है। वहीं, अवैध पिस्टल बेचने वाला रोहित कुमार पुलिस को देखते ही भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी की जा रही है। इधर, एसपी ने कहा कि छापामारी अभियान में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।