Move to Jagran APP

नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया धोखा : उपेंद्र कुश्वाहा

मुंगेर। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार की देर रात्रि में भाजपा के जिलाध

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 10:25 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 10:25 PM (IST)
नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को दिया धोखा : उपेंद्र कुश्वाहा

मुंगेर। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार की देर रात्रि में भाजपा के जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय के आवास पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार को जनता के साथ धोखा करने वाली सरकार बताया। इन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता ने दिल्ली की सत्ता सौपी हैं और एक वर्ष में देश में काफी विकास हुआ है। दिल्ली के ही तर्ज पर बिहार में भी राजग गठबंधन की सरकार की आवश्यकता है। तभी बिहार का चहुंमुखी विकास होगा। 10 साल एवं 15 साल तक सत्ता में रहकर बिहार की जनता को धोखा देने का काम किया है। इन्होंने कहा कि आज बिहार में जात - पात, धर्म - संप्रदाय से ऊपर उठकर राजग प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की जरुरत हैं। वरना पुन: जंगल राज कायम होगा। इन्होंने कहा कि आज बिहार में अधिकारी के सक्षम जनप्रतिनिधि बौना साबित हो गए हैं। चाहे वह पंचायत स्तर के हो या विधानसभा स्तर के। अधिकारी केवल मुख्यमंत्री की ही बात सुनते हैं। जनप्रतिनिधि का नीतीश के शासन काल में कोई सम्मान नहीं हैं। इन्होंने कहा कि राजग गठबंधन के पक्ष में लहर चल रही हैं और निकाय चुनाव में अविनाश विद्यार्थी की जीत सुनिश्चित है। अब बिहार की जनता छली नहीं जाएगी। पत्रकार के द्वारा पूछे गए सवाल पर की निकाय चुनाव के प्रत्याशी खुद जब अपने ही गठबंधन के नेता से भी मुलाकात नहीं कर पाए हैं तो जीत का दावा आप कैसे करते हैं और कौन सी लहर हैं के जबाब में कहा कि निकाय चुनाव का क्षेत्र काफी लंबा होता हैं। प्रत्यार्शी के लिए सबसे मिलना संभंव नहीं हैं यह बात मतदाता बखूबी जानते हैं। क्योंकि जो मतदाता हैं वे खुद भी चुनाव में प्रत्याशी रहते हैं। इस मौके पर लोजपा के वरीष्ठ नेता सह प्रदेश महासचिव मिथिलेश कुमार ¨सह, राजीव कुमार ¨सह, मधुकर कुमार, एनके ¨सह, वेदानंद झा, मुखिया मीरा चौधरी, दीपक कुमार, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण चौधरी, आरएसएस के चंद्रशेखर कुमार विष्णु सहित देर रात्रि में भी सैकड़ों की संख्या में गठबंधन के कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.