गरीबों का राशन हजम करने वाले डीलरों का लाइसेंस हो रद : सपा
मुंगेर। डीलर गरीब जनता के हिस्से का राशन हजम कर रहे हैं। ऐसे डीलरों की अनुज्ञप्ति तुरंत रद की जानी च
मुंगेर। डीलर गरीब जनता के हिस्से का राशन हजम कर रहे हैं। ऐसे डीलरों की अनुज्ञप्ति तुरंत रद की जानी चाहिए। अगर, भ्रष्ट डीलरों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन प्रारंभ करेंगे। उक्त बाते सपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सपा के नगर उपाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने कही। सपा नेताओं ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर- एक, दो, तीन, चार, बारह और तेरह के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा राशन-केरोसीन वितरण में भारी पैमाने पर अनियमितता किए जाने की शिकायत मिल रही है। नवल किशोर यादव ने कहा की नप क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड नंबर 12 के डीलर जय प्रकाश हिसारिया, वार्ड नंबर 1 के डीलर संजय मंडल सहित वार्ड नंबर 13, 02, .03, 04 के डीलरों की मनमानी से सरकार की योजनाएं खटाई में पड़ गई है। ये तमाम डीलर खुलेआम राशन और केरोसिन की कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा की एक पखवारे के अंदर अंदर ऐसे डीलरों का लाइसेंस रद्द नहीं हुआ तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन प्रारंभ करेंगे। वहीं प्रधान महासचिव पप्पू मंडल एवं महासचिव सुशील कुमार पिन्टू ने कहा की डीलरों की मनमानी से पुरा शहर त्रस्त है। बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नही की जा रही है। मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति ने कहा कि डीलरों की अर्कमण्यता और काला बाजारी पर लगातार खबर छपने के बावजूद जिले के आला-अधिकारी कुम्भकर्णी ¨नद्रा में है। ऐसे में आंदोलन ही एक मात्र विकल्प है। बैठक में नगर सचिव सुबोध तांती, सुशील जलान, रूपेश कुमार छोटू, रजत यादव, दिलीप कुमार पासवान, प्रवीण ठाकुर, नारायण मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।