जदयू का घर-घर दस्तक कार्यक्रम को ले नुक्कड़ सभा
मुंगेर। गुरुवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत मुजफ्फरगंज हाट के परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा
मुंगेर। गुरुवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत मुजफ्फरगंज हाट के परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर दस्तक कार्यक्रम पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो. राजेंद्र मंडल ने की। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रखंड अध्यक्ष मंडल ने नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार के विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के आह्वान पर चलाए जा रहे घर-घर दस्तक कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराने तथा विकास की गति को निरंतर जारी रखने के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बरकरार रखने के लिए लोगों मे जागरुकता लाने को कहा। साथ ही विधायक शैलेश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भी चर्चा की। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष वंदना कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चौमुखी विकास हुआ है। प्रत्येक गांवों को बिजली, सड़क से जोड़ने का काम चरम पर है। वहीं इनके शासनकाल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर हुई है । कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजय पटेल, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष शत्रुध्न यादव, राजेश कुमार ¨सह, दिलीप मंडल, धर्मेंद्र ¨बद, मो. शमशेर, बबलू झा, शंभू यादव, प्रभा देवी, भगवान ¨बद, सुभीत यादव, चंद्रशेखर कुमार दास, धनंजय ¨सह, बलराम ठाकुर, अनल ¨बद आदि ने भी संबोधित कर नीतश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा की। वहीं दूसरी ओर शामपुर में भी जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार हिमांशु की अध्यक्षता में घर-घर दस्तक कार्यक्रम पर नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कृष्णा ¨सह, बरुण कुमार, लीडर पासवान, पंकज ¨सह, मनोज झा, मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी, प्रभात ¨सह सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।