घर-घर जाकर जदयू कार्यकर्ताओं ने बताई सरकार की उपलब्धि
मुंगेर। राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने 'हर घर
मुंगेर। राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने 'हर घर दस्तक' कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक शैलेश कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की। नगर परिषद क्षेत्र के शक्तिधाम मुंगरौड़ा दुर्गा स्थान के प्रांगण में जदयू नगर अध्यक्ष अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों की बैठक हुई। मौके पर उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू नगर अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर अग्रसर हो चला है। आगे बढ़ता रहे बिहार, एक बार फिर नीतीश कुमार कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं और बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सहयोग की अपील करें। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 एवं 5 जदयू कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर दस्तक दिया। वहीं स्थानीय विधायक शैलेश कुमार की अगुवानी में प्रखंड के हलीमपुर गांव एवं वलीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार ¨सह के नेतृत्व में कलारामपुर में दस्तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामविलास दिवाकर, राजीव ¨सह, रविरंजन, रामवृक्ष तांती, रूपेश ठाकुर, विनोद पासवान, शंकर तांती, अनिल कुश्वाहा, मणिलाल मंडल, महेन्द्र शर्मा, जागेश्वर प्रसाद शर्मा, मुन्ना मंडल, महेनद्र तांती, गोपाल कृष्ण कुमार, श्रीकांत सज्जू, विनोद तांती, रक्कू शर्मा, राकेश पासवान, पारो मंडल सहित अन्य मौजूद थे।