तदर्थ समिति के संयोजक बने रामचरित्र
मुंगेर, संवाद सूत्र : स्टेट बार काउंसिल के निर्णय अनुसार शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रा
मुंगेर, संवाद सूत्र : स्टेट बार काउंसिल के निर्णय अनुसार शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रामचरित्र प्रसाद तदर्थ समिति के नए संयोजक बनाए गए। इससे पूर्व विधिक संघ तदर्थ समिति के संयोजक अशोक नारायण सिन्हा थे। उनके इस्तीफा देने के बाद सचिव शैलेश चंद्र मिश्रा ने भी कुछ दिनों के बाद इस्तीफा दे दिया। इस कारण संघ में उत्पन्न संकट निराकरण के लिए तदर्थ समिति के वरीय सदस्य रामचरित्र प्रसाद को संयोजक के रुप में चयनित किया गया है। हालांकि सात सदस्यों के तदर्थ कमेटी में दो सदस्यों के त्यागपत्र देने के बाद पांच सदस्य शशि शेखर सिंह, जितेन्द्र कुमार पटेल, निरंजन मंडल, कमल किशोर प्रसाद में वरीय रामचरित्र प्रसाद हैं।
.......
मानसिक बीमारियों से संबंधित एक भी मामले का नहीं हुआ निष्पादन
मुंगेर, संवाद सूत्र : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शुक्रवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय में हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार श्री वास्तव कर रहे थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा अनिल कुमार कर रहे थे। मौके पर गठित त्रिसदस्यी पीठ में अवर न्यायाधीश प्रथम अनिल, अधिवक्ता जेपी झा, सदस्य राज कुमार सरावगी मौजूद थे। एक भी मानसिक रोगियों से संबंधित वाद के नहीं आने से निष्पादन नहीं हुआ।