नप की बैठक में पारित हुआ 26.85 करोड़ का बजट
जमालपुर(मुंगेर) संवाद सहयोगी : नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक शुक्रवार को नप सभागार में मुख्य पार्षद
जमालपुर(मुंगेर) संवाद सहयोगी : नगर परिषद बोर्ड की साधारण बैठक शुक्रवार को नप सभागार में मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ दौलत पासवान की अध्यक्षता में हुई। मौके पर वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए 26 करोड़ 85 लाख रूपये का बजट प्रस्तुत किया गया। पार्षदों ने ध्वनिमत से बजट प्रस्ताव को पारित कर दिया। वहीं, आय-व्यय के ब्यौरा प्रस्तुत करने के दौरान जब सदन को सफाई मद में 18 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी गई, तो पार्षद रोहित सिन्हा व अमर शक्ति ने विरोध जताते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इस पर अन्य पार्षदों ने भी समर्थन करते हुए सफाई व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी जताई। वहीं, पार्षदों ने वार्ड में एनजीओ द्वारा किए जा रहे मापी पर भी नाराजगी जताई। इस पर मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने एनजीओ को मापी में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। बैठक के बाद एनजीओ द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वार्ड पार्षदों को मापी के संबंध में जानकारियां दी गई। मौके पर उपमुख्य पार्षद डॉ. सत्यवती देवी, रामवृक्ष तांती, दिलीप हेम्ब्रम, राजेश कुमार, मनोज, बबलू पासवान, लता देवी, सवित्री देवी, श्वेता सिन्हा, मो. जुम्मन, खुशबू कुमारी, चित्रलेखा देवी, कैलाश कुमार, पिंकी देवी आदि मौजूद थे।