Move to Jagran APP

चंद्रशेखर बने लोजपा के तारापुर विधानसभा प्रभारी

तारापुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : पूर्व मुखिया सह लोजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी को

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 08:05 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 08:05 PM (IST)
चंद्रशेखर बने लोजपा के तारापुर विधानसभा प्रभारी

तारापुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : पूर्व मुखिया सह लोजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी को पार्टी के तारापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने दी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर चौधरी जैसे समर्पित कार्यकर्ता को विधानसभा का प्रभारी बना कर पार्टी आलाकमान ने सराहनीय प्रयास किया है। चौधरी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनके विधानसभा प्रभारी बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार होगा। प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल, दलित सेना के जिलाध्यक्ष रविन्द्र पासवान, मनोज कुमार आदि ने चंद्रशेखर चौधरी को पार्टी का विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को बधाई दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.