Move to Jagran APP

मोटका (उत्तम शर्मा) को मार देना है..

- जेल में बंद कुख्यात पवन मंडल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप मुंगेर, जागरण संवाददाता : अपराधियों

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 06:26 PM (IST)
मोटका (उत्तम शर्मा) को मार देना है..

- जेल में बंद कुख्यात पवन मंडल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

loksabha election banner

मुंगेर, जागरण संवाददाता : अपराधियों ने कानून व्यवस्था को खूली चुनौती देते हुए एसपी कार्यालय के समीप रेस्टूरेंट में घूस कर भाजपा नेता उत्तम शर्मा को गोलियों से भून दिया। अलबत्ता भाजपा नेता उत्तम शर्मा की जान पर खतरे को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा उन्हें सुरक्षा गार्ड मुहैया कराई गई थी। सुरक्षा गार्ड रेस्टूरेंट के गेट के बाहर बैठा हुआ था। इसके बाद भी अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात ने जिला में विधि व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। दो फरवरी को भाजपा नेता पंकज वर्मा की हत्या के बाद से भजयुमो के जिला उपाध्यक्ष उत्तम शर्मा और भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव मंडल अपराधियों के निशाने पर थे। भाजपा नेता पंकज वर्मा की हत्या के बाद पुलिस गिरफ्त में आने के बाद कुख्यात पवन मंडल ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा था कि - भाजपा नेता पंकज वर्मा के साथ ही उत्तम शर्मा और संजीव मंडल भी उसका टारगेट था। पुलिस यह जानने के बावजूद भी उत्तम शर्मा की जान नहीं बचा सकी। हद तो यह है कि दो दिन पूर्व भी न्यायालय में गवाही के दौरान कुख्यात पवन मंडल ने उत्तम शर्मा को धमकी दी थी। इसको लेकर कोर्ट हाजत प्रभारी ने एसपी को लिखित सूचना दी थी। वहीं, मृतक भाजपा नेता उत्तम शर्मा के परिजनों की माने तो जेल में बंद कुख्यात पवन मंडल लगातार उत्तम शर्मा की हत्या की साजिश रच रहा था। पवन मंडल जेल में रहते हुए भी मोबाइल पर किसी को कह रहा था- मोटका (उत्तम शर्मा) को मार देना है। यह जानकारी मिलने के बाद एक दारोगा ने उत्तम को अलर्ट रहने को भी कहा था। लेकिन, बॉडी गार्ड व शस्त्र अनुज्ञप्ति मिलने के बाद उत्तम अपनी सुरक्षा को लेकर काफी आश्वस्त हो गया था। यही कारण था कि कई बार वह बिना गार्ड के भी अकेले बाहर निकल जाता था। उत्तम के इस बेफिक्र अंदाज के कारण अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.