Move to Jagran APP

झारखंड विधायक को जमालपुर से मिली धमकी, दो गिरफ्तार

-वलीपुर से दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई झारखंड पुलिस जमालपुर (मुंगेर) संवाद सहयोगी : झार

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:05 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 09:05 PM (IST)
झारखंड विधायक को जमालपुर से मिली धमकी, दो गिरफ्तार

-वलीपुर से दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई झारखंड पुलिस

loksabha election banner

जमालपुर (मुंगेर) संवाद सहयोगी : झारखंड के एक विधायक को जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में झारखंड पुलिस जमालपुर पहुंच कर दो लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को अपने साथ ले गई। उक्त प्रकरण की जानकारी देते हुए आदर्श थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया की झारखंड के वैरीपीएच थाना में दर्ज काड संख्या 70/15 मामले में झारखंड पुलिस जांच करने इन्सपेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार की देर रात जमालपुर आई थी। जहा जमालपुर पुलिस की मदद से सदर बाजार टीपटॉप रोड में देर रात छापेमारी कर मो. कलीम व मो. सलीम दोनों भाई को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ झारखंड ले गई। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया की झारखंड के एक विधायक को जो धमकी दी गई है। उसका तार जमालपुर क्षेत्र से ही जुड़ा था। क्योंकि मोबाइल टावर लोकेशन में जमलपुर ही दिखा रहा था। जब झारखंड पुलिस दोनों युवकों को उनके घर से गिरफ्तार की तो घटना की पुष्टि हो गई और दोनों युवकों को पुलिस अपने साथ ले गई। गौरतलब है कि पिछले माह 24 फरवरी को झारखंड के एक विधायक को जमालपुर से ही जान से मारने की धमकी दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.