Move to Jagran APP

चोरी के गहने के साथ दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार

जमालपुर(मुंगेर) संवाद सहयोगी : खगड़िया से ट्रेन के जरिये अपने ससुराल मुंगेर आ रही एक महिला रेल यात्री

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 04:06 AM (IST)
चोरी के गहने के साथ दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार

जमालपुर(मुंगेर) संवाद सहयोगी : खगड़िया से ट्रेन के जरिये अपने ससुराल मुंगेर आ रही एक महिला रेल यात्री के गहने की चोरी ट्रेन में कर ली गई। गहने की चोरी से परेशान महिला रेल यात्री ने जीआरपी थाना पुलिस के पास जाकर गुहार लगाई। इसके बाद जीआरपी थानाध्यक्ष कृपासागर के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस ने दो घंटे के अंदर ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला के गोगरी निवासी मोहन सिंह की पुत्री पम्मी कुमारी मायके से ससुराल मुंगेर आ रही थी। हथीदह स्टेशन पर पम्मी इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुई। जमालपुर स्टेशन पर उतरने के दौरान एक महिला उसके गहने लेकर भागने लगी। पीड़िता ने दौर कर इसकी शिकायत जीआरपी थानाध्यक्ष कृपासागर से की। इसके बाद थानाध्यक्ष ने महिला आरक्षी को उक्त महिला को पकड़ने के निर्देश दिया। महिला आरक्षी ने काफी दूर पीछा कर महिला चोर नंदनी देवी व चंदनतिका देवी को धर दबोचा। दोनों महिलाओं के पास से महिला यात्री से चोरी किया गया जेवरात बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष कृपा सागर ने बताया कि गिरफ्तार दोनो महिला चोर बंजारन समुदाय की है। जिसका कोई स्थायी पता ठिकाना नहीं है। दोनों को चोरी के आरोप में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.