हर्षोल्लास पूर्वक मना 66वां गणतंत्र दिवस
तारापुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : 66 वा गणतंत्र दिवस पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गय
तारापुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : 66 वा गणतंत्र दिवस पूरे प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शहीद स्मारक संस्थान में स्वतंत्रता सैनानी सुखदेव सिंह ने झंडोत्तोलन किया। झडोत्तोलन के पूर्व उपस्थित लोगों ने शहीदों को पुष्पाजलि अर्पित की। गाधी प्रतिमा एवं स्वतंत्रता सैनानी शिलालेख पर भी लोगों ने पुष्पाजलि एवं माल्यार्पण किया। एसडीओ कार्यालय में एसडीओ नवीन कुमार, विधिज्ञ संघ में अध्यक्ष हरे कृष्ण वर्मा, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख प्रमिला देवी, व्यापार मंडल में अध्यक्ष मो. सदरुल जामा, सीडीपीओ कार्यालय में सुधा गुप्ता एवं साक्षरता कार्यालय में बीडीओ दुर्गा शकर, पशु अस्पताल में डॉ. राजकुमार, किसान भवन में बीएओ रामयश मंडल, थाना में शशिकात सिन्हा, बीआरसी में बीईओ दिनेश प्रसाद, भाजपा कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष शभूशरण चौधरी , जदयू कार्यालय में पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, अपने कार्यालय में विधायक नीता चौधरी तिरंगा फहराया गया। वहीं
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आरएस कॉलेज परिसर में अनुमंडल स्तरीय विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, पूर्व विधायक गणेश पासवान एवं एसडीओ नवीन कुमार, डीएसपी राजवंश सिंह, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, प्राचार्य प्रो. पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनू राज ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मध्य विद्यालय मासूमगंज की भानू प्रिया, पारामाउंट की सुप्रिया, वैष्णवी, कोमल, मारिया माउंटेश्वरी की प्राची, सपना, पूजा, सरस्वती शिशु मंदिर संग्रामपुर की रिया, ईशा, शिल्पी, अन्नू, खुशी ने देश भक्ति गीत एवं नृत्य से हुई। गायक सतीश कुमार, प्रो. दिनेश्वर ठाकुर रवि एवं कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ. आशा रानी ने भक्ति गीत गाकर उपस्थित श्रोताओं को झूमा दिया। कस्तूरबा गाधी आवासीय विद्यालय की छात्रा निशा एवं वंदना ने काहे कैलू दू मितिया ऐ हमार पापा भोजपुरी गीत गाया। अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, बीईओ दिनेश प्रसाद, सीओ रामकिशोर पंजियार, सदानंद वर्णवाल, एमओ कमल जायसवाल सहित कृष्णानंद चौधरी, वेदानंद झा, सुबोध गुप्ता, महेश सिंह, उमेश पाठक, एनके सिंह मौजूद थे।