छह शिक्षकों को मिला पंडित सूर्यदेव पाठक सम्मान
-आदर्श शिक्षक के लिए आदर्श आचरण जरूरी : पूर्व प्राचार्य फोटो : 21 एमयूएन 7 व 8 मुंगेर, जागरण स
-आदर्श शिक्षक के लिए आदर्श आचरण जरूरी : पूर्व प्राचार्य
फोटो : 21 एमयूएन 7 व 8
मुंगेर, जागरण संवाददाता : सादीपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रशाल में रविवार को छह शिक्षकों को पंडित सूर्यदेव पाठक आदर्श शिक्षक सम्मान से विभूषित किया गया। डॉ वीरेन्द्र पोद्दार ने कहा कि आदर्श शिक्षक के लिए आदर्श आचरण होना जरूरी है।
सम्मान समारोह का शुभारम्भ आरडी एंड डीजे कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.वीरेन्द्र पोद्दार के साथ एएसपी संजय कुमार सिंह, एसडीओ कुंदन कुमार, आरडीडी उषा कुमारी, प्रो. कमलकिशोर सिन्हा, प्रधानाचार्य नवीन कुमार मिश्र, मथुरा नाथ पाण्डेय व संयोजक कौशलकिशोर पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मानित किए गए सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षक सादीपुर शिशु मंदिर के ब्रह्मानंद शर्मा, बेकापुर के संजीव कुमार पाठक, नोट्रडेम एकेडमी के दीपक जायसवाल, आदर्श मवि बेकापुर की अनिता सहाय, पुरानीगंज की पाणिनी मिश्रा, फिलिप हाई स्कूल बरियारपुर के नंदकिशोर सिंह थे।
मुख्य अतिथि उषा कुमारी ने कहा कि हमें अपनी कथनी के अनुसार करनी रखनी चाहिए। एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज व देश का निर्माता होता है। एएसपी श्री सिंह ने कहा कि शिक्षक का सम्मान दिमाग से नहीं दिल से होता है। संयोजक श्रीपाठक ने कहा कि कांटों भरे ताज की तरह यह सम्मान हमें आदर्श नागरिक की तरह जीने के लिए प्रेरित करता है। डॉ सिन्हा की दृष्टि में इस सम्मान को पाने वाले शिक्षकों ने अपने कार्यकाल में कठिन परिश्रम किया होगा। आज तथा पूर्व के सम्मानित शिक्षकों ने भी अपने उद्गार प्रकट किये।
समारोह में प्रो सुनील गुप्ता, डॉ संजीव कुमार, डॉ पंकज, डॉ शब्बीर हसन, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, पूर्व आचार्य विष्णुदेव पाठक, किसन राज, संजय पाद्दार, कुमकुम पाठक व शिक्षक नेता राम नरेश पाण्उेय सहित सैकड़ों लोग थे।