शरीर से अलग हुआ रेलयात्री का हाथ
- रांची वनाचल एक्सप्रेस ट्रेन से अंशू को किसी ने दे दिया धक्का - रेल असपताल में घायल का हो रहा उ
- रांची वनाचल एक्सप्रेस ट्रेन से अंशू को किसी ने दे दिया धक्का
- रेल असपताल में घायल का हो रहा उपचार
फोटो- 20 एमयूएन 27
कैप्सन- जख्मी यात्री का आपररेसन करते डाक्टर
जमालपुर (मुंगेर) संवाद सहयोगी : भागलपुर किऊल जमालपुर रेल खंड पर बुधवार की रात्रि राची वनाचल एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक रेलयात्री को किसी ने चलती ट्रेन से धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से यात्री का बायां हाथ शरीर से कटकर अलग हो गया। रेल यात्रियों के सहयोग से ही जख्मी रेल यात्री को रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
जमालपुर छह नंबर गेट निवासी नागेश्वर दास का 24 वर्षीय पुत्र अंशू वनाचल एक्सप्रेस से राची जा रहा था। जैसे ही ट्रेन उरैन स्टेशन समीप हुंची, तो गेट पर खड़े अंशु को किसी ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया। ट्रेन से गिरते ही अंशू बेहोश हो गया। सुबह कुछेक रेल यात्रियों की नजर अंशू पर पड़ी, तो उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। रेल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेके प्रसाद एवं डॉ. प्रमोद सिंघिया ने बताया कि मरीज अब खतरे से बाहर है।