अभ्यास मैच में लड़कियों ने लड़कों को हराया
- 70 मिनट तक चले अभ्यास मैच में लड़कियों को एक-शून्य से हराया फोटो - 20 एमयूएन 1 कैप्षन:- लडकों
- 70 मिनट तक चले अभ्यास मैच में लड़कियों को एक-शून्य से हराया
फोटो - 20 एमयूएन 1
कैप्षन:- लडकों के साथ मैच खेलती महिला टीम की खिलाड़ी
संतोष कुमार, रतनपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र: आधी आबादी अब पुरुष वर्चस्व को तोड़ते हुए न सिर्फ सभी क्षेत्रों में पुरुषों से बराबरी कर रही हैं। बल्कि, अब वक्त पड़ने पर पुरुषों को पटखनी देने में आधी आबादी संकोच नहीं करती है। गुरुवार को यह बातें ईटहरी खेल मैदान पर चरितार्थ हो गई। खेल मैदान पर मुंगेर जिला की चयनित महिला फुटबाल टीम का अभ्यास मैच लड़कों की टीम से कराया गया।
लक्ष्मी स्पोर्टिग क्लब के अध्यक्ष निवास कुंवर के नेतृत्व में कराए गए अभ्यास मैच में लड़के और लड़कियों की टीम ने एक दूसरे को पछाड़ने की भरसक कोशिश की। 70 मिनट तक चले मैच में आखिरकार लड़कियों ने लड़कों की टीम को एक शून्य से हरा दिया। पहले हाफ में दोनों टीम में से किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिल सकी। दुसरे हाफ में आखिरकार महिला टीम ने एक शून्य की बढ़त हासिल कर ली। बाद में लड़कों की टीम ने भी बराबरी करने को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन, महिला टीम की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने लड़कों की एक नहीं चली। इस तरह लड़कियों की टीम ने एक शून्य की जीत दर्ज कर ली। वहीं, अभ्यास मैच के रेफरी उमाशंकर सिंह ने कहा कि महिला टीम के सभी खिलाड़ियों में जीत हासिल करने का जज्बा दिख रहा था। अगर, महिला टीम के खिलाड़ी यही जज्बा बनाएं रखें, तो स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर परिणाम मिलेगा। मौके पर सहायक रेफरी पंकज कुमार, शैलेश कुमार, लक्ष्मी स्पोर्टिग क्लब के सचिव निरंजन सिंह, उमेश सिंह, बिहार फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान सुधीर विद्यार्थी, आनंदी प्रसाद सिंह आदि ने भी महिला टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लड़कियों का खेल देख कर यह उम्मीद बंधी है कि स्टेट चैंपियनशिप का खिताब मुंगेर के नाम ही रहेगा।