प्रतिमा विर्सजन में भक्ति गीतों पर थिरके युवा
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : नगर के विभिन्न चौक-चौराहे पर छठ पर्व पर स्थापित किए गए भगवान भ
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 08:19 PM (IST)
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : नगर के विभिन्न चौक-चौराहे पर छठ पर्व पर स्थापित किए गए भगवान भाष्कर की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की देर रात कृत्रिम रोशनी के बीच खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित सूर्यमंदिर तालाब में किया गया। विसर्जन कार्यक्रम के दौरान युवा वर्ग के लोग भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए। प्रतिमा को पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण कार्य के दौरान युवा भगवान सूर्य की जय के नारे लगा रहे थे। प्रतिमा नगर क्षेत्र के नंदलाल बसु चौक, थाना चौक, सोहनलाल यादव चौक, अम्बेदकर चौक, आदि स्थानों पर स्थापित की गई थी। विसर्जन के दौरान प्रशासन की टीम सजग दिखी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें