Move to Jagran APP

चित्राशों ने की चित्रगुप्त महाराज की पूजा

- सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोज का किया गया आयोजन - विशेष पूजा आयोजन के लिए मकससपुर कायस्थ महासभा को

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:28 PM (IST)
चित्राशों ने की चित्रगुप्त महाराज की पूजा

- सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोज का किया गया आयोजन

loksabha election banner

- विशेष पूजा आयोजन के लिए मकससपुर कायस्थ महासभा को किया गया पुरस्कृत

जेएनएन, मुंगेर/हवेली खड़गपुर : कायस्थ परिवार ने शनिवार को हर्षोल्लास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। मकससपुर, पूरबसराय, रिफ्यूजी कॉलोनी, मोगल बाजार आदि जगहों पर चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। जहां चित्रांश परिवार ने आस्था के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश नंद किलयार, अशोक कुमार ने बताया कि चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना करने के बाद उस दिन चित्रांश परिवार कलम दवात का उपयोग नहीं करते हैं। वहीं, कायस्थ महासभा के मीडिया प्रभारी रूपेश रंजन सिन्हा ने कहा कि श्रद्धालुओं ने आस्था व विश्वास के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की और महाराज चित्रगुप्त की कथा का श्रवण किया। वहीं, मकससपुर में चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कायस्थ महासभा मकससपुर को विशेष पूजा आयोजन के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने गीत संगीत की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं, हवेली खड़गपुर में भी चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर चित्राशों ने भक्तिभाव से चित्रगुप्त पूजा मनाया। कलम दवात की पूजा कर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पुजा अर्चना की। वहीं नगर के मुलुकटॉड़ गांव में चित्राशों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई। चित्राश डॉ.ब्रजबिहारी प्रसाद, छोटी कुमारी, ब्रजेश बिहारी प्रसाद, बंटी कुमार आदि ने बताया कि पूजा के बाद हमलोग कलम से लिखने का कार्य इस दिन नही करते हैं। प्रतिमा की धूमधाम से पूजा कर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.