समाज को नई दिशा देने का चित्राश समाज ने लिया संकल्प
जमालपुर(मुंगेर) संवाद सूत्र : चित्रगुप्त परिषद जमालपुर की ओर से नक्कीनगर केशोपुर में शनिवार को भगवान
जमालपुर(मुंगेर) संवाद सूत्र : चित्रगुप्त परिषद जमालपुर की ओर से नक्कीनगर केशोपुर में शनिवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया। पूजन एवं हवन में उपस्थित चित्राश समाज ने मंत्री मसी भाजन संयुक्तष्चरसि एवं महीतले। लेखनी-कटनी हस्त चित्रगुप्त नमोस्तुते। चित्रगुप्त। नमस्तुभ्यं लेखकाकर दायकय। कायस्थ जातिमासाध चित्रगुप्त नमोस्तुते का पाठ किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण, विरादरी भोज, आरती, सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चित्राक पूजनोत्सव के बारे में परिषद के महासचिव डॉ. निरोज कुमार सिन्हा ने कहा की शरद ऋतु की सुहावनी आगमन की बेला पर यह त्योहार मनाया जाता है। मनुष्यों के कमरें का लेखा-जोखा रखने वाले कला के धनी ब्रह्मा की काया से उत्पन्न भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है। इस मौके पर रत्नेश्वर प्रसाद सिंहल, दिलीप कुमार, उमेश नारायण वर्मा, प्रभात कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, राजेश कुमार, प्रियकांत, राकेश, उत्तम, सोनू, अमर, राज, रंजन, डॉ. कमल किशोर, कृष्ण कुमार, मंगल मूर्ति सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।