छठ वर्त को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ा जन सैलाब
मुंगेर, संवाद सूत्र : छठ वर्त को लेकर शनिवार को गंगा घाटों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में
मुंगेर, संवाद सूत्र : छठ वर्त को लेकर शनिवार को गंगा घाटों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिलाओं ने गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान किया। सुदूर ग्रामीण इलाकों से अहले सुबह से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। छठ व्रती सरोजनी देवी, रूपम देवी, संगीता देवी, बेबी देवी, निशा देवी आदि ने कहा कि नहाय खाय, खरना से लेकर छठ के हर रस्म में गंगा जल की जरूरत होती है। इसी कारण अभी से हमलोगों ने गंगा स्नान करने के बाद जल संग्रहित कर घर ले जा रहे हैं। इधर, कष्टहरणी गंगा घाट, बबुआ गंगा घाट, सोझी घाट, लालदरवाजा घाट आदि जगहों पर पैर रखने की जगह तक नहीं थी। वहीं, गंगा स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना भी की। प्रसिद्ध शक्ति पीठ चण्डिका स्थान में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।