मां काली को दी गई भावभिनी विदाई
कैप्शन : विसर्जन को जाती प्रतिमा जमालपुर(मुंगेर) संवाद सहयोगी : शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्था
कैप्शन : विसर्जन को जाती प्रतिमा
जमालपुर(मुंगेर) संवाद सहयोगी : शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित की जाने वाली मां काली की प्रतिमा को शनिवार को विसर्जन के लिए पुलिसिया व्यवस्था के मौजूदगी में लाइन में लगाया गया। लेकिन कई जगहों में प्रतिमा का विसर्जन शनिवार होने कारण नहीं किया गया। इन जगहों में रविवार को प्रतिमा का विसर्जन होगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जमालपुर के अलग-अलग क्षेत्रों मे 17, ईस्ट कॉलोनी में 8, सफि याबाद ओपी क्षेत्र में 5 मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है। पूजा समिति द्वारा इस बार के विसर्जन में अनोखा डेकोरेशन लाइटिंग तथा झाँकी की नायाब इस्तेमाल किया गया है। जो श्रद्धालुओं व लोगों को अपने ओर आकर्षित भी कर रहा है। प्रतिमा विसर्जन के दौड़ान जमालपुर, ईस्टकॉलोनी, सफि याबाद थाना व ओपी पुलिस पदाधिकारियों व जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे।