गंगा स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रतनपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व रविवार को प्रारंभ ह
रतनपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व रविवार को प्रारंभ होगा। इधर, छठ पर्व को लेकर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठ व्रती कुमकुम देवी, मनोरमा देवी, फागुनी देवी, अनामिका देवी, रुकमिणी देवी, वागेश्वरी शामपुर से गंगा स्नान क रने आई अंजलि देवी आदि ने बताया कि माता छठ की पूजा नहाय-खाय के बाद से शुरू हो जाती है जो निस्तार दिन तक चलता है। छठ पूजा में नहाय-खाय का काफी महत्व है। गंगा घाट कल्याण टोला, महादलित कल्याण टोला, काला टोला, रहिया आदि घाटों पर दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और गंगा स्नान किया। वहीं काली पूजा के बाद अब छठ पूजा की तैयारी में श्रद्धालु जुट गए हैं। वहीं परदेश में रह रहे लोग भी छठ को लेकर अपने घर आने लगे हैं।
छठ पूजा का कार्यक्रम
27 अक्टूवर सोमवार को कद्दु भात
28 अक्टूवर मंगलवार को खरना
29 अक्टूवर बुधवार को सुर्यषष्ठी प्रथम अर्घ्य
30 अक्टूवर गुरूवार को निस्तार के साथ छठ पूजा का समापन।