दीपावली पर रामदयाल के परिजन पर टूटा पहाड़
रतनपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : बरियारपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पर तेलिया तालाब के समीप गढ़ी निवासी 30 वर
रतनपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : बरियारपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पर तेलिया तालाब के समीप गढ़ी निवासी 30 वर्षीय रामदयाल सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में गुरुवार की रात हो गई। रामदयाल की मौत से उनके परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के दिन रामदयाल सिंह दीपावली व लक्ष्मी-पूजन के लिए पूजा का सामान लेने मुंगेर आया था। पूजा पाठ का सामान लेकर लौटने के क्रम में तेलिया तालाब के पास मुंगेर जा रही एक ट्रक ने रामदयाल को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही रामदयाल सिंह बुरी तरह से कुचला गया। उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजन चित्कार कर उठे। बताया जाता है कि रामदयाल की शादी सात साल पूर्व ही हुई थी। उसे एक बेटा आर्य कुमार है। वह तीन भाईयों में दूसरा था। घटना की खबर सुन मुफस्सिल थाना ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।