Move to Jagran APP

जद्दोजहद के बाद मृत्युंजय सिंह पुन: पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

तारापुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : काफी कश्मकश के बाद प्रखंड के खैरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष क ी घोषणा न

By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 06:53 PM (IST)
जद्दोजहद के बाद मृत्युंजय सिंह पुन: पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित

तारापुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : काफी कश्मकश के बाद प्रखंड के खैरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष क ी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी ने किया। विजयी प्रत्याशी के रूप में मृत्युंजय सिंह के नाम की घोषणा की। दरअसल बुधवार को मतगणना के दौरान मृत्युंजय सिंह अपने प्रतिद्वंदी देवेंद्र सिंह से पाच मतों से आगे थे लेकिन, देवेन्द्र सिंह के चुनाव अभिकर्ता द्वारा पुनर्मतगणना कराने की लिखित अनुरोध पर निर्वाची पदाधिकारी ने दोबारा मतगणना किया। जिसमें मृत्युंजय सिंह के नाम पर निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के रूप में मुहर अधिकारियों ने लगाई। इस बार भी मृत्युंजय सिंह चार वोट से आगे रहे और जीत दर्ज की। मृत्युंजय सिंह को कुल 289 वोट मिले जबकि देवेंद्र सिंह को 285 वोट मिले। अनुमंडल में सबसे कम मतों के अंतर से जीत का श्रेय खैरा को गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ दुर्गा शकर ने बताया की मतगणना की प्रक्रिया लगभग 8.30 बजे रात तक चली। खैरा पैक्स के कार्यसमिति सदस्य के रूप में एससी कोटा में देवनारायण पासवान, सामान्य कोटा में अरुण कुमार सिंह, दयानंद यादव, अनिल कुमार सिंह निर्वाचित हुए। जबकि शेष सदस्यों का निर्वाचन पहले ही निर्विरोध हो चुका था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.