चित्रगुप्त पूजा को लेकर चित्राशों ने की बैठक
-25 अक्टूबर को होगी चित्रगुप्त महाराज की पूजा जमालपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : ईदगाह रोड स्थित अश्रि
-25 अक्टूबर को होगी चित्रगुप्त महाराज की पूजा
जमालपुर (मुंगेर) संवाद सूत्र : ईदगाह रोड स्थित अश्रि्वनी कुमार सिन्हा के आवास पर रविवार को चित्रगुप्त परिषद के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 25 अक्टूबर को होने वाली चित्रगुप्त पूजा की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। वहीं परिषद के सचिव प्रो. निरोज कुमार सिन्हा ने बताया कि पूजा के बाद यहा विरादरी भोज का भी आयोजन होना है। वहीं, संध्या में भजन कीर्तन के साथ सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। शहर के सभी चित्राशों को पुजा एवं अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। चित्राशों के एकजुटता पर चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि एकजुटता के बल पर ही हम अपने हक को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं। ताकि हमलोगों को भविष्य में एक-दूसरे के सहयोग का मौका मिल सके।
इस अवसर पर कृष्ण प्रसाद, अरूणदेव सहा, रंजन सिन्हा, अमर स्निहा, मंगलमूर्ति, नरेन्द्र प्रसाद, प्रेम कुमार सिन्हा, आनन्द बिहारी एवं सोनू सिन्हा आदि उपस्थित थे।