राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता: भागलपुर ओवरऑल चैम्पियन, पटना रहा दूसरे स्थान पर
मुंगेर, जागरण संवाददाता इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता सोमव
मुंगेर, जागरण संवाददाता
इनडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गया। प्रतियोगिता का आयोजिन बिहार राज्य बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सबसे अधिक 29 अंक प्राप्त कर भागलपुर ओवरऑल चैम्पियन बना जबकि पटना 24 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बेस्ट बॉक्सर का खिताब पटना के अनिल कुमार ने जीता जबकि महिला वर्ग में भागलपुर की रेखा बेस्ट बॉक्सर का खिताब अपने नाम करने में सफल रहीं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार, आईटीसी मैनेजर वाईपी सिंह एवं बिहार राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
इस वर्ग में ये रहे अव्वल:
पुरुष जूनियर 49 किलो वर्ग में: भागलपुर के लाल बहादुर शास्त्री ने स्वर्ण पर जबकि दरभंगा के ब्रहमदेव कुमार रजत और भोजपुर के राकेश एवं मुजफ्फरपुर के पवन ने कांस्य पदक जीते।
पुरुष 51 किलो वर्ग में: पटना के विक्रांत कुमार ने स्वर्ण जबकि भागलपुर के जीतेंद्र और कटिहार के सौरभ कुमार ने कांस्य एवं रजत पदक हासिल किया।
पुरुष 56 किलो वर्ग में: पटना के आदित्य ने स्वर्ण जबकि कटिहार के विकास एवं बक्सर के विकास राज ने कांस्य एवं रजत पदक पर कब्जा जमाया।
पुरुष 60 किलो वर्ग में:
पटना के रोहित ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो भागलपुर के अभिषेक कुमार और पश्चिमी चंपारण के राहुल कुमार कांस्य एवं रजत पर कब्जा जमाया।
पुरुष 64 किलो वर्ग में :
मुंगेर के प्रियेश कुमार ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया जबकि भागलपुर के फरीद अंसारी ने कांस्य पदक जीते।
पुरुष 69 किलो वर्ग में : मुंगेर के युवराज ने स्वर्ण जबकि भागलपुर के रामप्रकाश ने कांस्य जीता।
पुरुष 75 किलो वर्ग में : भागलपुर के सुधांशु ने स्वर्ण जबकि पटना के अजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता।
पुरुष 81 किलो वर्ग में : पटना के अभिनव गिरि न स्वर्ण और भागलपुर के मिथुन कुमार ने कांस्य पद जीता।
पुरुष 91 किलो वर्ग में : भागलपुर के नीतीश कुमार स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे तो वहीं मुंगेर के अविनाश कुमार को कांस्य पदक हाथ लगा।
पुरुष सीनियर 49 किलो वर्ग में: बांका के सिकंदर ने स्वर्ण जबकि भागलपुर के गुलशन ने कांस्य, दरभंगा के आनंद चौहान और पूर्वी चम्पारण के शाहिल रजत पदक जीते।
पुरुष सीनियर 52 किलो वर्ग में : दरभंगा के रंजीत कुमार स्वर्ण जीतने में कामयाब रहे तो मुजफ्फरपुर के बाबूलाल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया वहीं पूर्णिया और भोजपुर के उपेंद्र कुमार रजत पदक पर कब्जा जमाया।
पुरुष सीनियर 56 किलो वर्ग में: पटना के सुनील ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं मुजफ्फपुर के विकास कुमार ने कांस्य पर जबकि मुंगेर के जयप्रकाश और भागलपुर के रामप्रकाश ने कांस्य पद जीता।
पुरुष सीनियर 60 किलो वर्ग में: पटना के अनिल कुमार ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। जबकि मुजफ्फरपुर के आशीष कुमार, भोजपुर के जगदंबा शर्मा और पूर्वी चम्पारण के जयप्रकाश ने क्रमश: कांस्य और रजत पदक पर कब्जा जमाया।
पुरुष सीनियर 75 किलो वर्ग में: कटिहार के राहुल कुमार स्वर्ण जीतने में सफल रहे। भागलपुर के प्रशांत मुंगेर के निशांत कुमार और भोजपुर के करण किशन ने कांस्य एवं रजत पदक जीता।
पुरुष सीनियर 81 किलो वर्ग में: कटिहार के अमरजीत कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया वहीं भागलपुर के जयप्रकाश ने कांस्य पदक अपने नाम किया।