मुंगेर:जून 2015 तक गंगा रेल पुल पर दौड़ेगी ट्रेन : खरे
मुंगेर, संवाद सहयोगी: मुंगेर में गंगा नदी पर बन रहे रेल सह सड़क पुल का जायजा लेने के बाद रेलवे बोर्ड के उत्पादन इकाई के अतिरिक्त सदस्य अरविंद खरे ने कहा कि जून 2015 में गंगा पर बन रहे पुल पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। श्री खरे ने निमार्ण कार्य कि गति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निमार्ण कार्य के लिए निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने के लिए रेलवे की टीम प्रतिबद्ध है। मार्च 15 तक रेलवे ट्रैक पर ट्रायल ट्रेन चला लिया जाएगा। निर्माण कार्य में लगी एजेंसी भी तत्परता पूर्वक कार्य कर रही है।
इससे पूर्व श्री खरे रेलवे अधिकारियों के साथ कष्टहरणी घाट से नाव द्वारा निर्माणाधीन पुल का निरक्षण करने गंगा घाट पार साहेबपुर कमाल स्थित पुल के निमार्ण स्थल के प्रारंभ प्वाइंट तक गए। वहां निमार्ण के तकनीकी कार्यो का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लगभग एक घंटे के निरीक्षण के बाद श्री खरे वहां से लौटकर बिहार योग विद्यालय भी गए। निरीक्षण में उनके साथ मालदा रेल मंडल के डीआरएम राजेश अरगल, मुख्य कारखना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा, गंगा रेल ब्रीज के उप मुख्य अभियंता आशुतोष कुमार मिश्र, कार्यपालक अभियंता प्रवीन कुमार, उप मुख्य यांत्रिक अभियंता विनय कुमार वर्णवाल आदि मौजूद थे।