भंडार विभाग में हुआ हिंदी प्रदर्शनी का आयोजन
जमालपुर (मुंगेर) संवाद सहयोगी : रेल कारखाना के महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में भंडार विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को राजभाषा हिदी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता का उदघाटन उप मुख्य सामग्री प्रबंधक कवि प्रकाश ने फीता काट कर किया। प्रदर्शनी में भंडार विभाग के कुल 17 कार्यालयों क ओर से स्टॉल लगाकर हिंदी में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने हेतु अपने कायरें का प्रदर्शन स्टॉल के माध्यम से किया।
स्टॉलों को देखते हुए उप मुख्य सामग्री प्रबंधक कवि प्रकाश ने कहा की ऐसे प्रर्दशनी से कर्मचारियों के बीच हिंदी के प्रति जिज्ञासा रूचि बढ़ती है। इससे हिंदी को बढ़ावा मिलता है। साथ ही हिंदी में कार्य करने के प्रति प्रेरणा भी मिलती है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उप मुख्य राजभाषा अधिकारी बीपी वर्णवाल, सहायक सामग्री प्रबंधक सुधीर प्रसाद सिंह ने निभाई। प्रदर्शनी के संयोजक संजय शकर मिश्र के अलावा महेश अनजाना, उच्जवल कुमार, संजय कुमार सिंह, रवि प्रकाश, जमैयार, मो. ईशा, पारस कुमार, अविनाश कुमार सिन्हा सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे। मौके पर प्रदर्शनी में अच्छे प्रदर्शन के लिए क र्मियों क ो पुरस्कृत भी किया गया।