Move to Jagran APP

नहाय खाय के साथ जीउतीया व्रत प्रारंभ

By Edited By: Published: Mon, 15 Sep 2014 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Sep 2014 07:29 PM (IST)
नहाय खाय के साथ जीउतीया व्रत प्रारंभ

जेएनएन, मुंगेर/रतनपुर/बरियारपुर/धरहरा : पुत्र की दीर्घायु होने की कामना लिए माताओं ने सोमवार को नहाय खाय के साथ जीउतिया का वर्त प्रारंभ किया। जीउतिया वर्त को लेकर सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कष्टहरणी गंगा घाट, बबुआ गंगा घाट, सोझी घाट, कंकड़ घाट आदि जगहों पर दोपहर बाद तक गंगा स्नान करने वाली महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओं में जीउतिया पर्व को लेकर गजब का उत्साह दिखा। सुबह से ही गीत गाती महिलाओं की टोली गंगा घाटों की ओर चल पड़ी। गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने पूजा अर्चना कर भोजन ग्रहण किया। आज से 24 घटे तक महिलाए उपवास रखेगी और ब्रह्ममुहुर्त के प्रात: काल मे उपवास समाप्त होगा। पर्व पर खास तौर शक-सब्जियां बनाई गई। व्रती महिलाए आशा देवी, रामपडी देवी, शर्मीला देवी, प्रमिला देवी आदि ने बताया कि पर्व का खास महत्व है। जीउतिया का त्योहार महिलाएं अपने पुत्र की दीर्घायु की कामना से करती हैं। जीउतिया वर्त करने पर पुत्र पर आने वाला संकट टल जाता है। जीउतिया पर्व पर महंगाई का भी असर देखने को मिला। झीगंली सब्जी का जीउतिया पर्व में विशेष महत्व है। जो बाजार मे 50 से लेकर 100 रूपये तक किलो तक बिका। व्रती ने कहा कि महगाई की मार का असर सबसे अधिक गरीबों पर पड़ा है। वहीं, बरियारपुर संवाददाता के अनुसार जिउतिया पर्व को लेकर महिलाओं की भीड़ गंगा घाटों पर देखी गई। नहाय खाय का दिन होने के कारण विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाओं ने स्नान कर पर्व की शुरुआत की। अपने परिवार तथा बच्चों की दीर्घ जीवन की कामना लिए महिलाओं ने व्रत रखा। महिलाओं ने अच्छे पकवान बनाकर भोग लगाया तथा जीतवाहन भगवान की पूजा अर्चना की। वहीं, धरहरा में भी महिलाएं पोखर व तालाब में स्नान कर जीउतिया का उपवास रखा। वहीं, हेमजापुर शिवकुंड आदि पंचायत की महिलाएं गंगा घाट पर स्नान कर जीउतिया का पर्व मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.