मानव व्यापार की समस्या गंभीर
मुंगेर। जागरण संवाद सहयोगी
आज के दौर में भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मानव व्यापार गंभीर रूप धारण कर चुका है। इस समस्या से निपटने की जरूरत है। यह बातें जिला परिषद सभागार में मानव व्यापार निवारण एवं निरोध विषय पर चल रहे दो दिवसीय कार्यशाला के समापन मौके पर बुधवार क ो जिला जज संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों क ो मिलकर काम करना होगा। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि मानव व्यापार को खत्म करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आम लोगों के साथ मिल कर क ाम करना होगा। उन्होंने आम लोगें से भी अपील करते हुए कहा कि अगर समाज या आसपास में ऐसी कोई घटना हो तो वह गुप्त रूप से पुलिस को बताए ताकि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित महिला या बच्चिों की मदद क र सके। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मावन व्यापार निरोध इकाई मुंगेर के नोडल पदाधिकारी सह तारापुर डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से पुलिस पदाधिकारियों प्रशिक्षण देने का मकसद उन्हें हर तरह से सजग करना है। छोटी-मोटी घटनाओं को समाज में दबा दी जाती है। कार्यक्रम को रेल डीएसपी अशोक कुमार ने भी संबोधित किया और कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण आगे भी होने चाहिए। समय-समय पर कार्यशाला के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को नई-नई जानकारी दी जा सकेगी। मौके पर कार्यशाला में भाग ले रहे पुलिस पदाधिकारियों क ो मानव व्यापार निवारण से संबंधित डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखाई गई। कार्यशाला समापन के बाद प्रशिक्षण में भाग ले रहे पुलिस पदाधिकारियों क ो जिला जज ने प्रमाण पत्र भी दिए। धन्यवाद ज्ञापन रेल डीएसपी अशोक कुमार ने किया। मौके पर एएसपी संजय कुमार सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिन्हा, कासिम बाजार इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मो. सनाउल्लाह, एसआई भाई भरत कुमार, मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर आरबी सिंह, थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दूबे, सार्जेट मेजर दिनेश सिंह, एएसपी अभियान नवीन कुमार, महिला थाना प्रभारी शांता सुमन, पूरब सराय प्रभारी कुमार सन्नी, वासुदेवपुर प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, सफियासराय प्रभारी विश्वबंधु कुमार, हेमजापुर प्रभारी पवन कुमार, शामपुर प्रभारी राकेश कुमार, हरिणमार ओपी प्रभारी नीरज कुमार, एससी एसटी थाना प्रभारी उमाशंकर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थि थे।