अलर्ट के बाद भी नक्सलियों ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
By Edited By: Published: Sat, 16 Aug 2014 09:19 PM (IST)Updated: Sat, 16 Aug 2014 09:19 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुंगेर : स्वतंत्रता दिवस समारोह में नक्सली गतिविधियों के मद्देनजर जिला पुलिस ने सभी थानों को हाई अलर्ट रहने का निर्देश दिया था। पुलिस कप्तान वरूण कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार सभी थानाध्यक्ष व पुलिस के जवान मुस्तैद थे। बावजूद नक्सलियों ने धरहरा प्रखंड के कई क्षेत्रों में काला झंडा फहरा कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस ने जाकर काले झंडे को उतार कर जब्त किया। जानकारी के अनुसार धरहरा प्रखंड के सखौल, गोरैया, पंचायत भवन बंगलवा एवं कटरा मोड़ में काला झंडा फहरा कर नक्सलियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करा दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें