पेज पांच - एक देशी कट्टा, दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 08:09 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 08:09 PM (IST)
जमालपुर (मुंगेर), संवाद सहयोगी : ईस्ट कॉलोनी पुलिस ने रविवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर बड़ी आशिकपुर से एक युवक को एक देशी कट्टा व दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ी आशिकपुर में कोई युवक हथियार के साथ घूम रहा है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना पर पुलिस ने बड़ी आशिकपुर पहुंच कर रामनगर मोर्चा निवासी रॉकी कुमार को एक देशी कट्टा, दो गोली के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। राकी का एक सहयोगी भाग निकलने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें