कांवरिया पथ पर प्रशासनिक व्यवस्था नगण्य
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 08:09 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 08:09 PM (IST)
असरगंज (मुंगेर), संवाद सूत्र : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में पदाधिकारियों के कारण कांवरियों को आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उक्त बातें युवा राजद के प्रदेश सचिव चंदन पूर्वे व जिला राजद उपाध्यक्ष विजय पंजियारा ने संयुक्त रूप से कहा। नेताद्वय ने कहा कि कमरांय से कुमरसार तक कावरिया पथ का निरीक्षण के बाद कुव्यवस्था देखने को मिली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांवरियों की सुविधा के लिए लाखों रुपए पथ से लेकर अन्य सुविधा के लिए खर्च कर रहे है, लेकिन पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण रुपए का सदुपयोग सही रूप में नहीं हो पाया। उन्होंने कांवरिया पथ पर व्याप्त अनियमितता को दूर करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें