शिव का प्रसाद मान जमकर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं कांवरिया
फोटो : 25 एमयूएन 10
कैप्शन : गांजा की सोंट चढ़ाते कांवरिया।
असरगंज (मुंगेर), संवाद सूत्र : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक मान्यताओं की आड़ में प्रतिबंधित नशीले पदार्थो का धंधा धड़ल्ले से की जा रही है। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बावजूद नशीले पदार्थो की गिरफ्त में आए कांवरिया लूटे जा रहे हैं। नशीले पदार्थो का अधिक सेवन करने से कुछ कांवरियों की हालत गंभीर हो जाती है। बाबा का प्रसाद बताकर युवाओं को नशीले पदार्थ खिला कर मदहोश कर दिया जाता है और होश आने पर पता चलता है कि उनका सब कुछ लूट चुका है। मार्ग में कांवरिया गाजा, भाग, धतूरा व अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। विशेषकर युवा वर्ग भगवान शिव के नाम पर नशे में धुत होकर चलते हैं। मार्ग में चल रहे कावरियों ने बताया कि भगवान के नाम पर बिकने वाले अवैध नशीले पदार्थो की बिक्री पर रोक और नशे की हालत में मिलने वाले कांवरियों पर नजर रखी जाए। मार्ग में कांवरियों के वेश में लुटेरे व पॉकेटमार गिरोह सक्रिय है। जो युवाओं को शिव का प्रसाद बता कर सेवन कराते हैं तथा नशे की हालत में आते ही उनका सारा रुपया लेकर चल देते हैं। मामला जब ज्यादा बढ़ जाता हैं, तभी शिकायत दर्ज होता है।