जमालपुर रेल कारखाना में तैयार पहिए से बढ़ेगी भारतीय रेल की रफ्तार
जमालपुर (मुंगेर), निसं. : भारतीय रेल की गाड़ी अब जमालपुर निर्मित पहिए के सहारे पटरी पर सरपट दौड़ लगाएगी। क्योंकि कारखाना में अब चार करोड़ की लागत से अत्याधुनिक इटली निर्मित 500 टन क्षमता वाला हाइड्रोलिक व्हील प्रेस मशीन लगाया गया है। जिससे अब प्रत्येक माह 225 अतिरिक्त पहिए का निर्माण कारखाना में होगा।
जानकारी हो कि रेल चक्का के निर्माण व मरम्मत का कार्य पूर्व से ही जमालपुर कारखाना में होता रहा है। भारतीय रेल के सभी जोनों के कारखाना में जमालपुर निर्मित पहिये की आपूर्ति होती है। लेकिन जैसे-जैसे रेल का विस्तार होता जा रहा है, वैसे-वैसे चक्का का डिमांड भी बढ़ता जा रहा है। अब इसी डिमांड को पूरा करने का जिम्मा जमालपुर कारखाना को मिला है। डिमांड के अनुरुप गुणवत्तापूर्ण चक्के की आपूर्ति के लिए जमालपुर रेल कारखाना में हाइड्रोलिक प्रेस मशीन लगाया गया है। हाइड्रोलिक प्रेस मशीन लगने से कम समय, कम लागत पर अधिक से अधिक चक्के का निर्माण हो सकेगा। वैसे तो जमालपुर कारखाना के अलावे चक्के का निर्माण कपूरथल्ला रेल कारखाना में भी होता है, पर भारतीय रेल में जमालपुर निर्मित पहिए की गुणवत्ता के कारण डिमांड तेजी से बढ़ी है।
-------------
फोटो : 06 एमयूएन 12
कैप्शन : जानकारी देते सीडब्ल्यूएम।
भारतीय रेल में रेल चक्के की मांग काफी बढ़ गई है। इसी के मद्देनजर जमालपुर रेल कारखाना ने इटली निर्मित अति शक्तिशाली हाइड्रोलिक व्हील प्रेस मशीन बैठाया है। जिसमें देश दुनियां में पहिए की कमी को पल भर में पूरा किया जा सकेगा।
अनिमेष कुमार सिन्हा, मुख्य कारखाना प्रबंधक, रेल इंजन कारखाना, जमालपुर ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर