Move to Jagran APP

विद्यापति स्मृति पर्व समारोह संपन्न

पंडौल प्रखंड के शाहपुर मध्य विद्यालय परिसर में रविवार रात विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 01:26 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 01:26 AM (IST)
विद्यापति स्मृति पर्व समारोह संपन्न
विद्यापति स्मृति पर्व समारोह संपन्न

मधुबनी। पंडौल प्रखंड के शाहपुर मध्य विद्यालय परिसर में रविवार रात विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया गया। डा. इंद्रमोहन झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों ने विद्यापति के कृतित्व पर विचार व्यक्त किए। स्वस्तिवाचन एवं भगवती वंदना के साथ शुरू कार्यक्रम में विद्यापति के तैल चित्र पर पुष्पांजलि की गई। उद्घाटन करते हुए विधान पार्षद विनोद नारायण झा ने बताया कि सभ्यता संस्कृति के उन्नयन में भाषा साहित्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। खासकर सर्वग्राही मैथिली भाषा इसका उदाहरण है। भाषा साहित्य की समृद्धता से समाज का सर्वांगीण विकास होता है।विधायक समीर कुमार महासेठ ने कहा कि विद्यापति जयंती से सामाजिक समरसता व भाषा की विकास होता है। विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि विद्यापति जयंती मैथिली साहित्य भाषा संव‌र्द्धन का एक संवाहक प्रयास है। पं. कमलाकांत झा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण, नवीन जायसवाल, नर्मदेश्वर मिश्र हेमजी, सुनील नायक, रामकुमार यादव, अजीत झा, अरविन्द ¨सह मुन्ना, मनोज झा ने भी विचार रखे। अध्यक्षीय भाषण डा. इंद्रमोहन झा ने दिया। चिकित्सक डा. आलोकानंद झा को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मनोज कुमार झा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.