सड़क पर मवेशी को बचाने में पलटी ऑल्टो ...दो की मौत, चार घायल
मधुबनी में आज एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना सड़क पर एक मवेशी के अचानक आ जाने के कारण हुई।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 30 Oct 2016 09:51 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 06:16 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। दीपावली की सुबह बिहार के मधुबनी में एक कार सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी के फुलपरास स्थित सिजौलिया एनएच पर एक मवेशी के अचानक आ गया। उसे बचाने के क्रम में तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पीडि़त परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें