Move to Jagran APP

संजय वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष बने

लदनियां प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खाजेडीह प्लस टू हाई स्कूल परिसर में रविवार को पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत के वार्ड सदस्यों की हकमारी न कर सके इसको लेकर प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक हुई।

By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 03:03 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 03:03 AM (IST)
संजय वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष बने

मधुबनी। लदनियां प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खाजेडीह प्लस टू हाई स्कूल परिसर में रविवार को पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत के वार्ड सदस्यों की हकमारी न कर सके इसको लेकर प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में खोजा पंचायत के वार्ड सदस्य रामनारायण यादव की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न हुआ। उपस्थित वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से महथा पंचायत के वार्ड सदस्य संजय यादव को संघ का अध्यक्ष चुनाव किया।

loksabha election banner

जबकि कुमरखत पंचायत के वार्ड सदस्य किशोरी राम एवं एकहरी पंचायत के वार्ड सदस्या मदीना खातून उपाध्यक्ष चुने गए। पद्मा पंचायत की वार्ड सदस्या विभा देवी सचिव एवं सिधपा पंचायत की वार्ड सदस्या नीलम देवी को उपसचिव वनाए गए। बेलाही पंचायत के वार्ड सदस्य संजय शर्मा कोषाध्यक्ष वहीं खोजा पंचायत के वार्ड सदस्य रामकरण यादव को संघ के प्रवक्ता बनाया गया। जितेन्द्र कुमार, शुभक पासवान, रमेश कामत, दिनेश चन्द्र ¨सह, रामप्रकाश ¨सह एवं सुरेश कामत समेत कुल 213 वार्ड सदस्यों में से 172 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अपने-अपने सम्बोधन में कहा कि संघ के बदौलत ही हम अपने हकमारी रोक पाएंगे। इसलिए संघ को मजबूती पर बल देना आवश्यक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.