Move to Jagran APP

कुत्ते भौंकने के विवाद में पिता-पुत्री की हत्या, अक्रोशित लोगों ने आरोपित का घर फूंका

मधुबनी में कुत्ते भौंकने के विवाद में दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। इस विवाद में पिता और पुत्री की हत्या कर दी गई।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 27 May 2017 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 27 May 2017 10:16 PM (IST)
कुत्ते भौंकने के विवाद में पिता-पुत्री की हत्या, अक्रोशित लोगों ने आरोपित का घर फूंका
कुत्ते भौंकने के विवाद में पिता-पुत्री की हत्या, अक्रोशित लोगों ने आरोपित का घर फूंका

मधुबनी [जेएनएन]। मधुबनी के नगर थाने के भच्छी उतरवारी टोल में शनिवार शाम साढ़े चार बजे भोला मुखिया व उसकी पुत्री आरती देवी ( 22) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसकी खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। उग्र भीड़ ने आरोपी के घर को घेर लिया और आग लगा दी।

loksabha election banner

सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोपित ने अपने बचाव के लिए घर के अंदर से फायरिंग भी की। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी में बवाल जारी है। घटना का कारण आरोपित के भौंक रहे कुत्ते पर रोड़ा फेंकना बताया जा रहा है। आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके नाम का पता नहीं चला है।

बताया गया कि आरती देवी खेत से लौट रही थी। इसी दौरान हत्यारोपी का कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। आरती ने कुत्ते पर रोड़ा फेंक दिया। इससे नाराज आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। वहां पहुंचे उसके पिता भोला मुखिया को भी मार डाला। हमले में एक अन्य भी घायल है। घटना को लेकर तनाव व आक्रोश है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.