महिला से छेड़खानी, प्राथमिकी
अंधरामठ थाना के महादेवमठ पुनर्वास गांव की एक महिला ने गांव के ही नरेश महतो पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 10:51 PM (IST)
मधुबनी। अंधरामठ थाना के महादेवमठ पुनर्वास गांव की एक महिला ने गांव के ही नरेश महतो पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि रविवार रात वह घर में सोई थी। उसके पति कमाने बाहर गए हुए हैं। करीब 12 बजे रात्रि में मेरे घर के दरवाजे को कोई जबरन खोल कर मेरे घर में घुस गया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मैने हल्ला किया। इसपर पड़ोसी आए और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें