जहर पीकर दी जान
मधुबनी। मधेपुर थाना क्षेत्र के सुन्दर विराजीत टोले फोकचाहा निवासी मुनेश्वर यादव (65 वर्ष) ने शुक्रवा
मधुबनी। मधेपुर थाना क्षेत्र के सुन्दर विराजीत टोले फोकचाहा निवासी मुनेश्वर यादव (65 वर्ष) ने शुक्रवार दोपहर घर में बंद हो जहर पीकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। इस बाबत मृतक की पत्नी जुशनी देवी ने मधेपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मृतक के भतीजा ओमप्रकाश यादव सहित उनके पिता एवं पत्नी को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन पर आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने उन्हें उकसाकर आत्महत्या करने को मजबूर किया। मृतक के पत्नी के अनुसार लगभग तीन महीना पहले मेरे पति ने अपने हिस्सा का सारा जमीन अपने भतीजा ओम प्रकाश यादव को रजिस्ट्री कर दिया था। इस बीच जब उनसे खाना खर्चा हेतु राशि की मांग की गई तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया। इससे खिन्न होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। मधेपुर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण हेतु मधुबनी भेजा गया है।