औचक निरीक्षण में विद्यालय में मिली कई खामियां
मधुबनी। प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालय पर शनिवार को उपप्रमुख राजकिशोर राय ने औचक निरीक्षण किया। जिसमे
मधुबनी। प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालय पर शनिवार को उपप्रमुख राजकिशोर राय ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न प्रकार की अनियमितता प्रकाश में आईं। उपप्रमुख के नेतृव्य में टीम ने राजकीय मध्य विद्यालय म¨हनाथपुर में विद्यालय के समय में स्कूली बच्चों को एक पोखरा के निकट पाया। वहीं विद्यालय से शिक्षक भी गायब रहे। टीम के सदस्यों ने विद्यालय पर पहुंचकर मामला को उजागर किया। मालूम हो कि विद्यालय के पास एक पोखरा है। उसके निकट विद्यालय में शिक्षक की अनुपस्थिति में स्कूली बच्चे पोखरा के निकट खेलने चले जाते हैं। जो एक बड़ी हादसा को आमंत्रित करती है। औचक निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में सिर्फ 55 बच्चे उपस्थित थे जबकि वर्ग एक से आठ तक के बच्चों की उपस्थिति पंजी पर 636 संख्या दर्शाया गया था। वहीं छात्र एवं छात्राओं ने एमडीएम योजना में गड़बड़ी का शिकायत किया। छात्रों ने बताया कि एक माह में महज 20 दिन ही दोपहर का भोजन मिल पाता है। एचएम रामकुमारी देवी पर सभी रसोइया ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष से मानदेय नहीं दे रही हैं। इसके कारण सभी रसोइया में भुखमरी की समस्या उत्पन्न है। स्कूली बच्चों के अभिभावक ने राशि वितरण में भी गड़बड़ी की शिकायत किया। गांव के ही कई लोगों ने बताया कि विद्यालय अवधि के समय पोखरा के निकट प्रतिदिन बच्चे खेलने में मशगूल रहते हैं। शिक्षक इस पर ध्यान नहीं देते हैं, जो हर समय हादसा का डर बना रहता है। इधर उपप्रमुख के टीम ने राजकीय उत्क्रमित विद्यालय छतौनी पर निरीक्षण किया। इन विद्यालय में भी विभिन्न प्रकार की समस्या उजागर हुई। उपप्रमुख ने कहा कि बीईओ एवं बीडीओ के लुंज-पुंज के कारण शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट है। इन सभी समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।