नवविवाहिताओं को मिली अनुदान राशि
पंडौल प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति अपने समाज के उत्थान के लिए नित प्रयास रत हैं।
मधुबनी। पंडौल प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति अपने समाज के उत्थान के लिए नित प्रयास रत हैं। समिति के अंचल मंत्री संजय सहनी द्वारा पंडौल में दो गरीब परिवार को कन्या विवाह हेतु 2100-2100 रुपये का चेक प्रदान किया। पंडौल के बुधन झा टोला निवासी जगदीश मुखिया की बेटी बिन्दू कुमारी व बिरसिह मुखिया की बेटी गुड़िया कुमारी को यह राशि प्रदान की। दोनों ही लाभुक की शादी मार्च में ही हुई है। मंत्री संजय सहनी ने बताया की समिति के सदस्यों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि समिति गरीब परिवार को कन्या विवाह के लिए मदद करेगी। अभी समिति 2100 रुपये की मदद दे रही है परन्तु निकट भविष्य में इसमें वृद्धि की जाएगी। इस दौड़ान इनके साथ संजय मुखिया, गोपाल मुखिया, राजेश मुखिया व उमेश मुखिया समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।