Move to Jagran APP

कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन पर रहेगा जोर : शारदा

जिले में कृषि, डेयरी, मत्स्य व कुक्कुटपालन पर विशेष जोर दिया जाएगा। वैज्ञानिक व आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए कृषकों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों को जागरूक किया जाएगा।

By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 03:02 AM (IST)
कृषि, डेयरी, मत्स्य पालन पर रहेगा जोर : शारदा

मधुबनी। जिले में कृषि, डेयरी, मत्स्य व कुक्कुटपालन पर विशेष जोर दिया जाएगा। वैज्ञानिक व आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए कृषकों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों को जागरूक किया जाएगा। किसानों के हित के लिए कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी। उक्त बातें जिप उत्पादन समिति की अध्यक्ष शारदा निराला ने कही। उन्होंने कहा कि उक्त मामलों पर विचार व नीति व कार्यक्रम निर्धारित करने के लिए शीघ्र ही उत्पादन समिति की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी आदि की भागीदारी सुनिश्चित कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। शारदा निराला ने किसानों को केसीसी ऋण देने में उदारता बरतने, वैसे किसान जो ऋण चुकाने में सक्षम नहीं है उनका कृषि ऋण माफ करने की मांग उठाई। बाबूबरही प्रखंड के बाबूबरही-पद्मा मुख्य पथ के किनारे स्थित खतरनाक बने खत्ताटोल तालाब तथा बाबूबरही-अंधराठाढ़ी मुय पथ के किनारे स्थित खतरनाक बने छोटकी टोल मुरहद्दी तालाब में सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कराने की मांग डीएम से की है, ताकि भविष्य में संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। वहीं बक्साही गांव के बाढ़ पीड़ित व विस्थापित परिवारों को तत्काल राहत मुहैया कराने, बक्साही कटावस्थल का स्थाई समाधान करने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.