आधुनिक तकनीक से करें खेती
जयनगर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ई कृषि भवन में खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया।
मधुबनी। जयनगर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ई कृषि भवन में खरीफ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नन्द किशोर पासवान, संचालन किसान सलाहकार कृष्णवीर नारायण घोष एवं उद्घाटन प्रमुख सचिन कुमार ¨सह व उपप्रमुख मिथिलेश पासवान ने किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि विशेषज्ञ शंकर ¨सह, किसान भूषण रामराजी ¨सह, कृषि विशेषज्ञ संजय कुमार, हेमचन्द्र ठाकुर आदि ने खरीफ महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। किसान भूषण रामराजी ¨सह ने किसानों को श्रीविधि से धान की खेती करने के गुर बताते हुए कहा कि इस विधि से धान की खेती करने पर किसान कम लागत में दोगूना धान की उपज प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को जीरो टीलेज, पैडी ट्रांसप्लांटर एवं संकर धान की खेती करने के गुर बताते हुए कृषि विशेषज्ञ ने कहा कि जब तक किसान इन सब विधियों को नहीं अपनाएंगे, तब तक अधिक उपज नहीं हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को रसायनिक खादों का उपयोग कम करते हुए जैविक खेती करने की सलाह दी ताकि खेतों की उर्वरता बरकरार रह सके। अधिक उपज के लिए खेतों में मूंग और ढैंचा की खेती करने की सलाह दी। किसानों को विभिन्न किस्म के धान की बुआई करने के तौर-तरीके भी बताए गए।