126 पदों के लिए 160 बूथों पर होगी वो¨टग
पंचायत उप चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिले में पंचायती राज व्यवस्था के विभिन्न स्तर के 126 रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए 160 बूथों पर 28 फरवरी को वो¨टग कराई जाएगी।
मधुबनी। पंचायत उप चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिले में पंचायती राज व्यवस्था के विभिन्न स्तर के 126 रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए 160 बूथों पर 28 फरवरी को वो¨टग कराई जाएगी। जबकि मतगणना 02 मार्च को होगी। इस उपचुनाव को लेकर अनुमंडलस्तर पर वज्रगृह तथा मतगणना केंद्र बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंचायत उपचुनाव के तहत जिले में कुल 440 रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाना था। लेकिन कई पदों पर या तो नामांकन ही दाखिल नहीं किया गया या फिर दाखिल किए गए नामांकन ही रद हो गया। इतना ही नहीं कई पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। जिस कारण अब महज 126 पदों पर चुनाव के लिए ही मतदान कराया जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मुखिया के दो रिक्त पदों में से एक रिक्त पद पर भी निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। अब जिन 126 रिक्त पदों पर चुनाव के लिए मतदान कराया जाना है उसमें वार्ड पंच के 111, वार्ड सदस्य के 12 तथा मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य के एक-एक पद शामिल हैं। वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए 12 बूथों, वार्ड पंच के चुनाव के लिए 111 बूथों, मुखिया के चुनाव के लिए 14 बूथों, सरपंच के चुनाव के लिए 15 बूथों तथा पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए 8 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त पदों के लिए कुल 617 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। इन उम्मीदवारों में वार्ड सदस्य पद के 44 उम्मीदवार, वार्ड पंच पद के 551 उम्मीदवार, पंसस पद के 8 उम्मीदवार, मुखिया पद के 9 उम्मीदवार तथा सरपंच पद के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नामांकन के अभाव में या फिर नामांकन रद हो जाने के कारण वार्ड सदस्य का एक पद तथा वार्ड पंच का 26 पद पुन: रिक्त रह गया है।