मॉडल फार्म के जरिए जमीन का निबंधन का विरोध
मधुबनी, निज संवाददाता : मॉडल फार्म के जरिए जमीन का निबंधन कराए जाने की सरकार की घोषणा के विरोध में सोमवार को दस्तावेज नवीस ने एक दिन के हड़ताल पर रहे।
इनका कहना था कि यह घोषणा संवैधानिक नहीं है। इससे जिले भर के दो हजार से अधिक दस्तावेज नवीस बेरोजगार हो जाएंगे। कहा कि निबंधन महानिरीक्षक हजारों हाथों से रोजगार छीन लेना चाहते हैं। संवैधानिक सूची में कातिब का स्थान है। फिर किस प्रकार मॉडल फार्म के जरिए निबंधन कराने की बात कही जा रही है।
हड़ताल में महेंद्र दास अध्यक्ष, मथुरा नंद झा, सचिव सदर शाखा कातिब संघ, धनिक लाल महतो, रामदेव यादव, पंकज कुमार सिंह, अरविंद कुमार, शिव शंकर लाल दास,गुंजेश्वर झा, राजकुमार यादव राजेश कुमार सहित अन्य कातिबों ने भाग लिया।
बाबूबरही, निप्र के मुताबिक स्थानीय दस्तावेज नवीस संघ सोमवार को कलमबंद हड़ताल पर रहे। इन्होंने मांगों से संबंधित एक ज्ञापन अवर निबंधन को सौंपा। इसमें लक्ष्मी नारायण यादव, योगेन्द्र महतो, नागेन्द्र पांडे, मदन प्रसाद यादव, प्रमोद कुमारी, हीरा लाल राय, पंचू राय, पुण्यदेव सिंह, राजकुमार राय, योगेन्द्र प्रसाद यादव, मुमताज हुसैन, रामावतार चौधरी, वेदानंद लाल कर्ण, अशोक कुमार चौधरी समेत सभी सदस्यों ने भाग लिया।
फुलपरास निसं के अनुसार, स्थानीय अवर निबंधन कार्यालय में सोमवार को हड़ताल के कारण तमाम कामकाज ठप रहा। इस हड़ताल में बिहार राज्य दस्तावेज नवीस संघ शाखा फुलपरास, मुद्रांक विक्रेता संघ शाखा फुलपरास समेत निबंधन कार्यालय से जुड़े सारे लोगों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सोमवार को निबंधन समेत अन्य कार्यो का संपादन रजिस्ट्री आफिस में नहीं हो सका। अवर निबंधन कार्यालय परिसर में हड़ताल पर इन्द्र देव झा, पुलकित यादव, राजकुमार त्रिवेदी, रामपुकार यादव, सच्चिदानंद लाल कर्ण आदि थे।
जयनगर में मो. जकाउल्लाह के अध्यक्षता में आयोजित प्रतिरोध सभा को विपिन लाल दास, रामनारायण यादव, उमेश प्रसाद, विनोद कुमार झा, योग नारायण यादव, हरिश्चन्द्र झा, शमीम अहमद अंसारी, मातवर महतो, उपेन्द्र राम, मोहन पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, राजमोहन पांडेय, विनोद कुमार झा समेत अन्य कातीब व स्टाम्प वेंडरों ने बिहार सरकार के निर्णय का विरोध किया।
झंझारपुर में संघ के झंझारपुर अध्यक्ष उमेश चन्द्र दास के नेतृत्व में निबंधन कार्यालय पर बैनर लगाए बैठे रहे। कलमबंद हड़ताल में कातिब भरत कुमार ठाकुर, अनिल कुमार कर्ण, गणेश प्रसाद सिंह, रतिकांत झा, सत्तेलाल महतो, विनय कुमार झा, कुशेश्वर राउत, शिवनंदन दास, देवनंदन दास सहित दर्जनों थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर